आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं के साथ डॉक्टरों की टीम रही मौजूद, इंजेक्शन लगने के डर से रोते नजर आए बच्चे

बुलंदशहर

जनपद बुलंदशहर के दानपुर ब्लॉक की न्याय पंचायत जिरौली स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार, 18 अक्टूबर को बच्चों के टीकाकरण का कार्य किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद बुलंदशहर के दानपुर ब्लॉक की न्याय पंचायत जिरौली स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार, 18 अक्टूबर को बच्चों के टीकाकरण का कार्य किया गया। इस दौरान डॉक्टरों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए टीकाकरण अभियान में सहयोग किया।

टीकाकरण के दौरान डॉ. राजेंद्र कुमार और डॉ. हरेंद्र कुमार अपनी टीम के साथ उपस्थित रहे। स्वास्थ्य कर्मियों ने बच्चों को आवश्यक टीके लगाए और लोगों को टीकाकरण के महत्व के बारे में जागरूक किया। अस्पताल में कुछ बच्चे इंजेक्शन लगने के डर से रोते हुए भी नजर आए, वहीं स्वास्थ्य कर्मियों ने उन्हें संभालते हुए टीकाकरण की प्रक्रिया पूरी कराई।

डॉ. राजेंद्र कुमार ने बताया कि अस्पताल में छोटे बच्चों से लेकर बड़े लोगों तक को आवश्यक टीके लगाए जाते हैं। इसके साथ ही कुत्ते आदि के काटने पर रेबीज से बचाव के लिए भी टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। उन्होंने कहा कि लोगों को समय पर टीकाकरण कराकर अपने और अपने परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए।

ग्रामवासियों ने अस्पताल के डॉक्टरों और कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि स्वास्थ्य कर्मी नियमित रूप से समय पर पहुंचकर टीकाकरण करते हैं, जिससे ग्रामीणों को काफी सुविधा मिलती है। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग की टीम के कार्य की प्रशंसा की।

इस मौके पर ग्राम प्रधान राजपाल सिंह, संतोष कुमार, यशपाल सिंह, अरविंद शर्मा, गोरेलाल शर्मा, नेत्रपाल सिंह, राजेंद्र कुमार चौधरी, पूर्व प्रधान राहुल ठाकुर और पूर्व प्रधान रामदास चौधरी सहित अन्य ग्रामीणों ने अस्पताल के कर्मचारियों की सराहना की।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.