पनियरा में ‘बहू-बेटी सम्मेलन’ का आयोजन, मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक

महराजगंज

महराजगंज जनपद के थाना पनियरा क्षेत्र में मिशन शक्ति टीम द्वारा भ्रमणशील रहकर ‘बहू-बेटी सम्मेलन’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को उनकी सुरक्षा, कानूनी अधिकारों और सशक्तिकरण के प्रति जागरूक करना था।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के थाना पनियरा क्षेत्र में मिशन शक्ति टीम द्वारा भ्रमणशील रहकर ‘बहू-बेटी सम्मेलन’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को उनकी सुरक्षा, कानूनी अधिकारों और सशक्तिकरण के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम के दौरान टीम ने छेड़खानी, दहेज उत्पीड़न, लैंगिक अपराध, बालिकाओं की आत्मसुरक्षा और बिना बताए घर से जाने की प्रवृत्ति से उत्पन्न होने वाली समस्याओं पर विस्तार से संवाद किया। महिलाओं को समझाया गया कि किसी भी संकट या परेशानी के समय वे बिना डरे पुलिस की मदद लें।

इस अवसर पर 1090, 112, 1098 और 181 सहित विभिन्न आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। पुलिस ने ग्रामीणों से अपील की कि वे अपनी बेटियों को शिक्षित करें और सुरक्षा के प्रति हमेशा सतर्क रहें।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.