महराजगंज

महराजगंज जनपद के थाना घुघली क्षेत्र के ग्राम बरैया में मिशन शक्ति टीम द्वारा चौपाल लगाकर ‘बहू-बेटी सम्मेलन’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को उनकी सुरक्षा, कानूनी अधिकारों और सशक्तिकरण के प्रति जागरूक करना था।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के थाना घुघली क्षेत्र के ग्राम बरैया में मिशन शक्ति टीम द्वारा चौपाल लगाकर ‘बहू-बेटी सम्मेलन’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को उनकी सुरक्षा, कानूनी अधिकारों और सशक्तिकरण के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम के दौरान छेड़खानी, दहेज उत्पीड़न, लैंगिक अपराध, बालिकाओं की आत्मसुरक्षा और बिना बताए घर से जाने की प्रवृत्ति से उत्पन्न होने वाली समस्याओं पर गंभीर संवाद किया गया। टीम ने महिलाओं को किसी भी संकट की स्थिति में निडर होकर पुलिस और प्रशासन से सहायता लेने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर 1090, 112, 1098 और 181 सहित विभिन्न आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। पुलिस ने ग्रामीणों से अपील की कि वे अपनी बेटियों को शिक्षित करें और किसी भी समस्या पर तुरंत पुलिस की मदद लें।
बैठवलिया पुल के पास बाइक और साइकिल में टक्कर, दो लोग गंभीर रूप से घायल
https://t.co/o03eOaa9uQ
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 18, 2026













