बुलंदशहर

बुलंदशहर उत्तर प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलम्बन सुनिश्चित करने के लिए जनपद में ‘मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0’ के तहत व्यापक जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर उत्तर प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलम्बन सुनिश्चित करने के लिए जनपद में ‘मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0’ के तहत व्यापक जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।
इसी क्रम में थाना अगौता की मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं और छात्राओं को उनके कानूनी अधिकारों, सुरक्षा उपायों और शासन की कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।

इस दौरान टीम ने विभिन्न आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी साझा की, जिनमें प्रमुख रूप से
1090: महिला पावर लाइन
112: पुलिस आपातकालीन सेवा
1098: चाइल्ड हेल्पलाइन
181: महिला हेल्पलाइन
1076: मुख्यमंत्री हेल्पलाइन
1930: साइबर अपराध की शिकायत हेतु
पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं से अपील की कि किसी भी असुविधा या आपात स्थिति में इन नंबरों का बेझिझक उपयोग करें।
बैठवलिया पुल के पास बाइक और साइकिल में टक्कर, दो लोग गंभीर रूप से घायल
@Uppolice
@maharajganjpolhttps://t.co/o03eOaa9uQ
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 18, 2026













