प्रेम प्रसंग में हाईवोल्टेज टावर पर चढ़ी युवती, प्रेमी की रिहाई की मांग पर अड़ी

महराजगंज

महराजगंज जनपद के कटका झरवलिया के पास कटका क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवती हाईवोल्टेज बिजली के टावर पर चढ़ गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के कटका झरवलिया के पास कटका क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवती हाईवोल्टेज बिजली के टावर पर चढ़ गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची, लेकिन समाचार लिखे जाने तक युवती टावर से नीचे उतरने को तैयार नहीं है।

सूत्रों के अनुसार, युवती का प्रेमी किसी मामले में जेल में बंद है। प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर ही युवती इस खतरनाक कदम को उठाने के लिए मजबूर हुई है। उसका कहना है कि जब तक उसके प्रेमी को जेल से रिहा नहीं किया जाता, तब तक वह नीचे नहीं उतरेगी।

घटना की खबर फैलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई है। हालांकि, युवती के टावर पर चढ़ने की मुख्य वजह की अभी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है और इस संबंध में पुलिस का आधिकारिक बयान आना बाकी है।

फिलहाल, पुलिस प्रशासन और स्थानीय लोग युवती को समझा-बुझाकर सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास में जुटे हुए हैं। मामले से जुड़ी विस्तृत जानकारी जांच और आधिकारिक बयान के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.