सिरदर्द के साथ चक्कर आना किस बीमारी का हो सकता है संकेत? जानिए कारण और बचाव के उपाय

नोएडा

नोएडा: सिरदर्द और चक्कर आना ऐसी आम समस्याएं हैं, जिन्हें अक्सर लोग थकान, कमजोरी या नींद की कमी समझकर नजरअंदाज कर देते हैं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

नोएडा: सिरदर्द और चक्कर आना ऐसी आम समस्याएं हैं, जिन्हें अक्सर लोग थकान, कमजोरी या नींद की कमी समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। हालांकि, यदि ये दोनों लक्षण एक साथ दिखाई दें या बार-बार महसूस हों, तो यह किसी गंभीर स्वास्थ्य समस्या का संकेत हो सकता है। फोर्टिस अस्पताल नोएडा में न्यूरोलॉजी विभाग की निदेशक डॉ. ज्योति बाला शर्मा के अनुसार, इन लक्षणों के पीछे कई चिकित्सीय कारण हो सकते हैं, जिनमें सही समय पर ध्यान देना बेहद जरूरी है।

प्रमुख कारण

वेस्टिबुलर माइग्रेन: माइग्रेन केवल तेज सिरदर्द तक सीमित नहीं है। इसमें मरीज को चक्कर आने, संतुलन बिगड़ने, जी मिचलाने और रोशनी या तेज आवाज से परेशानी महसूस हो सकती है।

ब्लड प्रेशर व डिहाइड्रेशन

अचानक ब्लड प्रेशर कम होने पर खड़े होते समय चक्कर आ सकते हैं। वहीं, शरीर में पानी की कमी (डिहाइड्रेशन) से सिरदर्द, थकान और कमजोरी की शिकायत होती है।

एनीमिया और कान की समस्या: शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी (एनीमिया) और कान के अंदरूनी हिस्से में संतुलन से जुड़ी गड़बड़ी के कारण भी यह समस्या हो सकती है।

कब तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें?

डॉक्टरों के मुताबिक, यदि सिरदर्द अचानक बहुत तेज हो, या उसके साथ बोलने में कठिनाई, शरीर के किसी हिस्से में सुन्नपन या कमजोरी, देखने में धुंधलापन, बेहोशी अथवा चलने में परेशानी हो, तो बिना देरी किए तुरंत चिकित्सक से परामर्श लें। यह स्ट्रोक या अन्य किसी न्यूरोलॉजिकल आपातस्थिति का संकेत हो सकता है।

जरूरी सावधानियां

विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं, नियमित समय पर संतुलित भोजन करें और भरपूर नींद लें। यदि यह समस्या लंबे समय तक बनी रहती है, तो डॉक्टर की सलाह पर ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और हीमोग्लोबिन जैसी जरूरी जांचें अवश्य कराएं।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.