हाथरस

हाथरस जनपद के अलीगढ़ से मां की डांट से नाराज होकर अपने दादा से मिलने साइकिल से जौनपुर के लिए निकले दो मासूम भाइयों को हाथरस पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

हाथरस जनपद के अलीगढ़ से मां की डांट से नाराज होकर अपने दादा से मिलने साइकिल से जौनपुर के लिए निकले दो मासूम भाइयों को हाथरस पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। सिकंदराराऊ थाना पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए दोनों बच्चों को रोककर पूछताछ की और उनके परिजनों को इसकी सूचना दी, जिसके बाद बच्चों को सुरक्षित पाकर परिवार की आंखों में खुशी के आंसू आ गए।
पुलिस के अनुसार, अलीगढ़ निवासी 13 वर्षीय अभिनव और 7 वर्षीय अक्षय अपनी मां के डांटने पर घर से रूठकर साइकिल से ही जौनपुर स्थित अपने दादा के पास जाने के लिए निकल पड़े थे। रात के वक्त अलीगढ़ रोड से गुजर रहे दोनों बच्चों को संदिग्ध हालत में देख हाथरस के थाना सिकंदराराऊ पुलिस ने रोक लिया। पूछताछ में उन्होंने पूरी बात बताई, जिसके बाद पुलिस उन्हें सुरक्षित थाने ले आई।
बच्चों के पिता अभिषेक को जब पुलिस द्वारा उनके सकुशल मिलने की सूचना दी गई, तो उन्होंने राहत की सांस ली। थाना सिकंदराराऊ पुलिस ने आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करते हुए दोनों मासूमों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बच्चों के पिता और परिजनों ने हाथरस पुलिस की संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई के लिए उनका आभार व्यक्त किया है।
गाजियाबाद में दुष्कर्म के वांछित दो आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से घायल
https://t.co/OnJP2GRYmZ
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 18, 2026













