प्रेम प्रसंग में टावर पर चढ़ा सिरफिरा युवक, पुलिस ने समझा-बुझाकर नीचे उतारा

हरदोई

हरदोई जनपद के मल्लावां कस्बे के सुभाष पार्क में एक सिरफिरा युवक प्रेम प्रसंग के चलते टावर पर चढ़ गया, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि हिंदू युवक का एक मुस्लिम युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

हरदोई जनपद के मल्लावां कस्बे के सुभाष पार्क में एक सिरफिरा युवक प्रेम प्रसंग के चलते टावर पर चढ़ गया, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि हिंदू युवक का एक मुस्लिम युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

युवती द्वारा शादी से इनकार करने पर आक्रोशित युवक ने उस पर दबाव बनाने के उद्देश्य से यह कदम उठाया। जैसे ही स्थानीय लोगों ने युवक को टावर पर देखा, मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई।

सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद युवक को समझा-बुझाकर सुरक्षित नीचे उतारा। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ कर अग्रिम कार्रवाई में जुटी है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.