गाजियाबाद

गाजियाबाद जनपद के विजय नगर थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे दो आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी है,पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

गाजियाबाद जनपद के विजय नगर थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे दो आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी है, जिन्हें इलाज के लिए जिला एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपियों के कब्जे से अवैध तमंचे, कारतूस, एक बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार, 17 अक्टूबर को वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया था। चेकिंग के दौरान हिंडन बैराज के पास पुस्ता रोड पर पुलिस ने संदिग्धों को देखा, जिसके बाद हुई मुठभेड़ में इन्हें दबोच लिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रदीप (पुत्र श्रीराम, निवासी वृंदावन सोसायटी, सिद्धार्थ विहार, थाना विजय नगर) और मुस्तकीन (पुत्र मौ. फैज अली, निवासी चमन कॉलोनी, थाना कोतवाली नगर, गाजियाबाद) के रूप में हुई है। पुलिस मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।













