लखनऊ
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी संगठनात्मक ताकत को नया रूप देते हुए प्रदेश कार्यकारिणी की नई टीम की घोषणा कर दी है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी संगठनात्मक ताकत को नया रूप देते हुए प्रदेश कार्यकारिणी की नई टीम की घोषणा कर दी है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने आलाकमान से लंबी चर्चा और सामाजिक समीकरणों को साधने के बाद गुरुवार को इस नई टीम की आधिकारिक सूची जारी की। इस नई टीम के गठन का सीधा उद्देश्य आगामी चुनावों से पहले सांगठनिक मशीनरी को धार देना और जमीनी पकड़ मजबूत करना है।
पंकज सिंह की जगह छोटे भाई नीरज सिंह को मिली कमान
बीजेपी की इस नई सूची में सबसे बड़ा और चौंकाने वाला बदलाव देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के परिवार को लेकर देखने को मिला है। राजनाथ सिंह के बड़े पुत्र और पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह की जगह अब उनके छोटे पुत्र नीरज सिंह को नई टीम में प्रदेश उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी सूत्रों की मानें तो नीरज सिंह को युवाओं और संगठन के बीच उनके निरंतर सक्रिय रहने का इनाम मिला है।
सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन पर विशेष जोर
प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी द्वारा घोषित की गई इस नई कार्यकारिणी में पूरे उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय (जैसे पश्चिम, अवध, काशी, गोरखपुर, ब्रज और कानपुर) और जातीय समीकरणों का पूरा ध्यान रखा गया है। ‘पीडीए’ (PDA) और विपक्ष के अन्य गठबंधनों के मुकाबले पार्टी ने महिलाओं, पिछड़ों और दलित समाज को नई टीम में भारी प्रतिनिधित्व दिया है ताकि सामाजिक पहुंच को और व्यापक बनाया जा सके।
बिजनौर: मामूली विवाद में कलयुगी छोटे भाई ने सो रहे बड़े भाई को सब्बल से उतारा मौत के घाट, आरोपी फरार@Uppolice @bijnorpolice https://t.co/LSWf7tXk7A
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 25, 2026













