बागपत के शिशिर चौधरी ने पहले ही प्रयास में मारी बाजी, यूपीपीएससी में चयन के बाद बने वाणिज्य कर अधिकारी

बागपत

बागपत जनपद के ग्राम हेवा के एक साधारण परिवार के लाल शिशिर चौधरी ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की परीक्षा में बड़ी सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बागपत जनपद के ग्राम हेवा के एक साधारण परिवार के लाल शिशिर चौधरी ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की परीक्षा में बड़ी सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। शिशिर का चयन वाणिज्य कर अधिकारी के पद पर हुआ है। सबसे खास बात यह है कि उन्होंने यह मुकाम अपने पहले ही प्रयास में हासिल किया है, जिससे परिवार और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है।

शिशिर की सफलता के पीछे उनकी निरंतर शैक्षणिक उत्कृष्टता रही है:

  • स्कूली शिक्षा: सेंट फ्रांसिस पब्लिक स्कूल, शामली (कक्षा 12वीं तक)।

  • उच्च शिक्षा: दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) से बीएससी (B.Sc) की डिग्री प्राप्त की।

  • विशेष उपलब्धि: माँ शाकुंभरी यूनिवर्सिटी, सहारनपुर से राजनीति विज्ञान (M.A. Political Science) में परास्नातक किया, जहाँ उन्हें उनकी प्रतिभा के लिए गोल्ड मेडल से भी नवाजा गया।

कुण्डू खाप चौधरी , चौधरी गजेंद्र सिंह कुण्डू ने गर्व के साथ बताया कि उनके भतीजे शिशिर ने अपनी कड़ी मेहनत से प्रदेश सेवा में स्थान पक्का किया है। शिशिर के पिता मास्टर बिजेंद्र सिंह कुण्डू, विद्या मंदिर इंटर कॉलेज (छपरौली) में अध्यापक के रूप में कार्यरत हैं।इस उपलब्धि पर कुण्डू खाप और क्षेत्र के लोगों ने शिशिर को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.