निघासन: मौत को दावत दे रहे स्टंटबाज स्कूली छात्र, रील के चक्कर में नाबालिगों ने दांव पर लगाई राहगीरों की जान

लखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी जनपद के निघासन क्षेत्र से एक बेहद हैरान करने वाली तस्वीर सामने आई है, जहाँ स्कूल में पढ़ने वाले नाबालिग बच्चे सड़कों पर फर्राटा भरते हुए जानलेवा स्टंट कर रहे हैं। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

लखीमपुर खीरी जनपद के निघासन क्षेत्र से एक बेहद हैरान करने वाली तस्वीर सामने आई है, जहाँ स्कूल में पढ़ने वाले नाबालिग बच्चे सड़कों पर फर्राटा भरते हुए जानलेवा स्टंट कर रहे हैं। ये बच्चे न केवल अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं, बल्कि सड़क पर चलने वाले अन्य निर्दोष लोगों के लिए भी काल बन रहे हैं। प्रशासन की सख्ती के बावजूद नाबालिगों द्वारा बाइक चलाना और उस पर स्टंटबाजी करना अब चिंता का विषय बन गया है।

बाइक नंबर UP 31 AP 1513 पर रोंगटे खड़े कर देने वाला स्टंट

ताजा मामला निघासन चौराहे से सिसैया चौराहे की तरफ जाने वाले मार्ग का है। यहाँ एक बाइक नंबर: UP 31 AP 1513 पर सवार स्कूली छात्र न केवल ओवर-स्पीडिंग कर रहे थे, बल्कि पीछे बैठा छात्र चलती बाइक पर खतरनाक स्टंट करता नजर आया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इन बच्चों में न तो कानून का खौफ है और न ही अपनी जान की परवाह।

अभिभावकों और शिक्षकों की भूमिका पर सवाल

एक तरफ जहाँ शिक्षक बच्चों का भविष्य संवारने में दिन-रात एक कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर ये छात्र सड़कों पर अराजकता फैला रहे हैं। सवाल उन अभिभावकों पर भी उठता है जो अपने नाबालिग बच्चों के हाथ में मौत की चाबी यानी तेज रफ्तार बाइक सौंप देते हैं। ग्रामीण मांग कर रहे हैं कि ऐसे बच्चों के खिलाफ स्कूल प्रशासन को सख्त रुख अपनाते हुए तत्काल एडमिशन खारिज करने जैसी कार्रवाई करनी चाहिए।

कठोर कार्रवाई की मांग: लाइसेंस हो निलंबित
क्षेत्रीय नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि

स्टंटबाजी करने वाले बच्चों के अभिभावकों पर तत्काल मुकदमा दर्ज हो।

नाबालिगों को वाहन देने वाले मालिकों का ड्राइविंग लाइसेंस स्थायी रूप से निलंबित किया जाए।

चिह्नित बाइक नंबर के आधार पर भारी चालान काटकर वाहन को सीज किया जाए।

वॉयस ऑफ न्यूज़ 24 की अपील: अभिभावक ध्यान दें, आपका बच्चा स्कूल पढ़ने जा रहा है या मौत से खेलने? बच्चों को वाहन न दें, उनकी और दूसरों की जान सुरक्षित रखें।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.