नगीना देहात: थाना प्रभारी शैलेंद्र चौहान की कार्यशैली की हर तरफ चर्चा, अपराधियों में खौफ और जनता में बढ़ा विश्वास

बिजनौर

बिजनौर जनपद के नगीना देहात क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और पुलिसिंग को मानवीय चेहरा देने में रायपुर सादात थाना प्रभारी शैलेंद्र चौहान की भूमिका अत्यंत सराहनीय मानी जा रही है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


बिजनौर जनपद के नगीना देहात क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और पुलिसिंग को मानवीय चेहरा देने में रायपुर सादात थाना प्रभारी शैलेंद्र चौहान की भूमिका अत्यंत सराहनीय मानी जा रही है। अपनी प्रभावशाली कार्यशैली, कर्तव्यनिष्ठा और सजगता के चलते वे क्षेत्र में बेहतर पुलिसिंग की एक नई मिसाल पेश कर रहे हैं।

अपराध नियंत्रण के लिए ‘एक्शन मोड’ में प्रभारी

थाना प्रभारी शैलेंद्र चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में सघन गश्त और संदिग्धों की कड़ी निगरानी की जा रही है। उनकी तत्परता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि किसी भी घटना की सूचना मिलने पर वे स्वयं मौके पर पहुँचकर स्थिति की कमान संभालते हैं। समय-समय पर चलाए जा रहे चेकिंग अभियानों ने अपराधियों के हौसले पस्त कर दिए हैं।

फरियादियों की सुनवाई और त्वरित निस्तारण

पुलिसिंग के साथ-साथ जनसेवा में भी शैलेंद्र चौहान अग्रसर हैं। थाना परिसर में आने वाले प्रत्येक फरियादी की समस्या को गंभीरता से सुनना और उसका त्वरित व निष्पक्ष निस्तारण करना उनकी प्राथमिकता में शामिल है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि उनकी इस संवेदनशीलता के कारण पुलिस के प्रति आम जनता का भरोसा और मजबूत हुआ है।

क्षेत्र में स्थापित हो रहा ‘कानून का राज’

स्थानीय लोगों के अनुसार, शैलेंद्र चौहान के पदभार ग्रहण करने के बाद से नगीना देहात क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम हुई है। उनकी अनुशासित और पारदर्शी कार्यप्रणाली न केवल अनुकरणीय है, बल्कि विभाग के अन्य अधिकारियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बन रही है। जनता उनकी कार्यशैली की खुले दिल से प्रशंसा कर रही है।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.