बुलन्दशहर:भक्ति का सैलाब: बैलोन में माता बेला भवानी की भव्य परिक्रमा शोभायात्रा संपन्न, जयकारों से गुंजायमान हुआ क्षेत्र

बुलन्दशहर/नरोरा

बुलन्दशहर जनपद के नरोरा थाना क्षेत्र स्थित पौराणिक सिद्ध शक्तिपीठ श्री सर्वमंगला बेला भवानी मंदिर, बैलोन में मंगलवार को अटूट आस्था का नजारा देखने को मिला।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलन्दशहर जनपद के नरोरा थाना क्षेत्र स्थित पौराणिक सिद्ध शक्तिपीठ श्री सर्वमंगला बेला भवानी मंदिर, बैलोन में मंगलवार को अटूट आस्था का नजारा देखने को मिला। नवरात्रि के समापन के उपरांत ‘बलिदान दिवस’ के पावन अवसर पर आयोजित भव्य परिक्रमा शोभायात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने माता के जयकारों के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

कार्यक्रम का आयोजन श्री सर्वमंगला परिक्रमा सेवा समिति, बैलोन के तत्वावधान में किया गया। सुबह मंदिर परिसर में पुरोहितों और समिति के सदस्यों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच माता रानी की विशेष पूजा-अर्चना और महाआरती की गई। इसके पश्चात देवी माँ की प्रतिमा को फूलों से सजे भव्य डोले में विराजमान कर शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ।

भक्ति और संगीत के समन्वय के साथ शुरू हुई यह शोभायात्रा क्षेत्र के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी साईं मंदिर से प्रारंभ निर्धारित परिक्रमा मार्ग, पुलिस चौकी, रतनपुर तिराहा दिल्ली-बदायूं हाईवे लाल मंदिर (यहाँ प्रसाद वितरण के साथ यात्रा का विधि-विधान से समापन हुआ

पूरे मार्ग में श्रद्धालु घंटा-घड़ियाल बजाते और माता के भजनों पर थिरकते नजर आए। पूरा वातावरण “जय माता दी” के जयकारों से भक्तिमय हो गया।

सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए नरोरा थाना अध्यक्ष गंगा प्रसाद आर्य और बैलोन चौकी इंचार्ज दिलीप कुमार सिंह पुलिस बल के साथ पूरी यात्रा के दौरान तैनात रहे।

आयोजन में प्रदीप उपाध्याय, योगेश उपाध्याय, रमेश दादा, चंद्रपाल, भूदेव सिंह, दुष्यंत भारद्वाज और श्याम पांडे सहित क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।

समिति के सदस्य चंद्र प्रकाश शर्मा (बिल्लू बोहरे), नवीन गुप्ता, डॉ. अखिलेश कुमार भारद्वाज, चंदा , भूदेव सिंह एडवोकेट, पंकज चौधरी, नारायणी गैस और नाथू सिंह (अध्यापक) आदि का आयोजन को सफल बनाने में विशेष योगदान रहा।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.