खीरी
खीरी तहसील गोला क्षेत्र के ग्राम पंचायत हजरतपुर में उस वक्त जश्न का माहौल हो गया, जब भारतीय सेना में नवनियुक्त लेफ्टिनेंट हरप्रीत सिंह अपने गृह क्षेत्र पहुँचे। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

खीरी तहसील गोला क्षेत्र के ग्राम पंचायत हजरतपुर में उस वक्त जश्न का माहौल हो गया, जब भारतीय सेना में नवनियुक्त लेफ्टिनेंट हरप्रीत सिंह अपने गृह क्षेत्र पहुँचे। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर सामाजिक संस्था ‘नेकी की दीवार’ के अध्यक्ष गुरमेल सिंह और कार्यक्रम संयोजक रिजवान अंसारी ने टीम के साथ पहुँचकर उन्हें फूलमालाओं से लाद दिया और शील्ड भेंट कर सम्मानित किया।
कठिन परिश्रम से तय किया अधिकारी तक का सफर
लेफ्टिनेंट हरप्रीत सिंह की सफलता की कहानी क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा श्री गुरु नानक इंटर कॉलेज, पहाड़पुर से प्राप्त की और बरेली से उच्च शिक्षा पूरी की। वर्ष 2019 में एक सैनिक के रूप में भारतीय सेना में शामिल होने वाले हरप्रीत ने अपने अनुशासन और लगन के बल पर अधिकारी पद तक का सफर तय किया। 11 दिसंबर 2025 को उन्हें आमी मेडिकल कोर में लेफ्टिनेंट के रूप में कमीशन प्रदान किया गया।
पहली नियुक्ति रांची में, क्षेत्र में गौरव का क्षण
ऑफिसर ट्रेनिंग कॉलेज, लखनऊ से कठिन प्रशिक्षण पूर्ण करने के बाद हरप्रीत सिंह की पहली नियुक्ति रांची में हुई है। अपने गांव पहुँचने पर परिजनों और ग्रामीणों ने उनका जोरदार अभिनंदन किया। इस दौरान उनके पिता सरदार गुरमुख सिंह और माता बलविंदर कौर अपने पुत्र की उपलब्धि पर भावुक और गौरवान्वित नजर आए।
सफलता का श्रेय परिवार और गुरुओं को
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लेफ्टिनेंट हरप्रीत सिंह ने कहा, “किसी भी बड़ी सफलता के पीछे व्यक्तिगत मेहनत के साथ-साथ परिवार, गुरुओं और मित्रों का आशीर्वाद व सहयोग सबसे महत्वपूर्ण होता है।” उन्होंने युवाओं को देश सेवा के प्रति प्रेरित किया।
इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति
इस सम्मान समारोह में कुकरा चौकी प्रभारी अवलीश कुमार पवार, आरक्षी शैलेंद्र सिंह, शईद खान, गुलाब खान, जरनैल सिंह, हरविंदर सिंह गिल, नरविंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह और केवल सिंह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने लेफ्टिनेंट हरप्रीत के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
सिंगाही: मदरसा इस्लामिया में परीक्षा फल पाकर खिले बच्चों के चेहरे, शत-प्रतिशत रहा परिणामhttps://t.co/kFe5I3zNoC
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 31, 2026






















