बलिया में नई जिला जेल को हरी झंडी, 1000 कैदियों की क्षमता के लिए 24 करोड़ की पहली किस्त जारी

बलिया

बलिया जिले के लिए एक बड़ी राहत और विकास की खबर सामने आई है। लंबे समय से लंबित नए कारागार के निर्माण का रास्ता अब साफ हो गया है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जिले के लिए एक बड़ी राहत और विकास की खबर सामने आई है। लंबे समय से लंबित नए कारागार के निर्माण का रास्ता अब साफ हो गया है। उत्तर प्रदेश शासन ने जेल के लिए जमीन खरीद हेतु वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है, जिससे अब जिले में एक आधुनिक और सुरक्षित जेल बनने का सपना धरातल पर उतरने को तैयार है।

प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, जिले के नारायनापाली क्षेत्र में 62.48 एकड़ भूमि को कारागार के लिए पहले ही चिन्हित किया जा चुका है। यह जेल पूरी तरह से आधुनिक सुविधाओं से लैस होगी और इसकी कुल क्षमता 1000 कैदियों की होगी।

 

जानकारी के अनुसार बताते चले की इसके लिए प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री व नगर विधायक दयाशंकर सिंह लंबे समय से लगे हुए थे। ऐसे में मंत्री दयाशंकर सिंह की पहल पर शासन ने वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन जेल की जमीन खरीद के लिए कुल 38 करोड़ 75 लाख 65 हजार 280 रुपए का बजट अनुमोदित करते हुए पहली किश्त के तौर पर 24 करोड़ 12 लाख 98 हजार रुपए जारी कर दिया है। स्वीकृत धनराशि जिलाधिकारी के डिपोजिट खाते में रखी जाएगी।

निर्विवाद भूमि उपलब्ध होने पर उक्त धनराशि राजकोष से आहरित कर जमीन खरीद की जाएगी। पूरी व्यवस्था की देखरेख महानिरीक्षक कारागार करेंगे। इसकी जानकारी देते हुए परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि इसकी प्रक्रिया तत्काल शुरू कराई जाएगी। प्रशासन द्वारा जमीन चिन्हांकन संबंधित कार्य कर लिया गया है। जिला जेल कुल 62.48 एकड़ में बनेगा जिसकी क्षमता 1000 कैदियों की होगी। जमीन खरीद करने के बाद इसके निर्माण की भी प्रक्रिया जल्द शुरू कराई जाएगी।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.