मुंबई में दिल दहला देने वाला हादसा : लखीमपुर खीरी के युवक की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत, परिवार में मचा कोहराम

लखीमपुर खीरी

रोजगार की तलाश में मुंबई गए निघासन लखीमपुर खीरी जिले के एक युवक की निर्माणाधीन इमारत से गिरकर दर्दनाक मौत हो गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

रोजगार की तलाश में मुंबई गए निघासन लखीमपुर खीरी जिले के एक युवक की निर्माणाधीन इमारत से गिरकर दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना जैसे ही गांव पहुंची, पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई और परिवार में कोहराम मच गया। युवक की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है जानकारी के अनुसार छेदुई पतिया के मजरा मुन्नापुरवा निवासी 25 वर्षीय दिलीप कुमार 3 मार्च को गांव के ही प्रमोद, सूरज और मनीष समेत करीब 10 लोगों के साथ रोजी-रोटी कमाने के लिए मुंबई गया था। वहां सभी लोग निर्माण कार्य से जुड़े मजदूरी के काम में लगे हुए थे बताया जा रहा है कि 27 मार्च को दिलीप कुमार मुंबई में एक निर्माणाधीन इमारत के ऊपरी हिस्से में स्टील स्ट्रक्चर (लोहे के ढांचे) पर सीट लाइन से जुड़ा निर्माण कार्य कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और पैर फिसलने से वह तीसरी मंजिल से नीचे गिर गया हादसा इतना भीषण था कि गिरने से उसकी रीढ़ की हड्डी, गर्दन, हाथ-पैर और पसलियां गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गईं। घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद साथियों ने उसे नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही उसके साथ काम कर रहे साथी भी स्तब्ध रह गए बताया जा रहा है कि मुंबई में मौजूद गांव के साथियों ने ही पुलिस की औपचारिकताएं पूरी कर पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद वही लोग दिलीप कुमार के शव को एम्बुलेंस के माध्यम से गांव तक लेकर आए। गांव में शव पहुंचते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया परिजनों के अनुसार दिलीप कुमार मेहनती और जिम्मेदार स्वभाव का युवक था और वह अपने परिवार का मुख्य सहारा था। परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए ही वह मुंबई मजदूरी करने गया था दिलीप कुमार के परिवार में उसकी मां, तीन भाई और एक बहन हैं। युवक की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं गांव के लोग भी इस घटना से गहरे दुखी हैं और परिजनों को सांत्वना देने के लिए लगातार उनके घर पहुंच रहे हैं ग्रामीणों का कहना है कि दिलीप मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी अचानक मौत से न सिर्फ परिवार बल्कि पूरे गांव में शोक का माहौल है।

 

Voice Of News 24