UP में तबादला एक्सप्रेस 27 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, 13 जिलों को मिले नए पुलिस कप्तान

लखनऊ

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को और चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से एक बड़ा फेरबदल किया है।।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को और चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से एक बड़ा फेरबदल किया है। आज सोमवार को सरकार ने 27 आईपीएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। इस बड़ी कार्रवाई के तहत 13 जिलों के एसपी और एसएसपी को भी बदल दिया गया है।

 

Image

UP में 2019 बैच के 5 IPS अफसरों को मिली जिलों की जिम्मेदारी !

 

आईपीएस आदित्य लांग्हे को पुलिस अधीक्षक बरेली से पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद बनाया गया है। आईपीएस ईलामारन जी को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा बनाया गया है। आईपीएस सौरभ दीक्षित को पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर बनाया गया है। आईपीएस सोमेंद्र मीना को पुलिस अधीक्षक महाराजगंज से पुलिस अधीक्षक रामपुर बनाया गया है। आईपीएस कमलेश बहादुर को पुलिस अधीक्षक मऊ बनाया गया है।

 

 

Voice Of News 24