बुलंदशहर: मेरठ-बदायूं हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, टेंपो की टक्कर से बाइक सवार दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत

बुलंदशहर  

बुलंदशहर जनपद के शिकारपुर क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के शिकारपुर क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत मेरठ-बदायूं हाईवे पर गांव रहमापुर गेट के पास एक तेज रफ्तार टेंपो ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों सगे भाइयों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

नोएडा ड्यूटी पर जा रहे थे दोनों भाई

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शाहजहांपुर जिले के बम्हेनी चौकी निवासी अब्दुल कलीम और उनका भाई आसीम (पुत्र अख्तर अली) अपनी बाइक से नोएडा स्थित अपनी ड्यूटी पर जा रहे थे। सोमवार सुबह करीब 8:00 बजे जैसे ही वे अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के रहमापुर गेट के पास पहुँचे, तभी सामने से आ रहे एक अनियंत्रित टेंपो ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

मौके पर पहुँची पुलिस, शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

हादसे की सूचना मिलते ही अहमदगढ़ थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर दोनों युवकों के शवों को कब्जे में लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है।

पुलिस की कार्यवाही

अहमदगढ़ पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है और फरार टेंपो चालक की तलाश की जा रही है। हाईवे पर हुए इस दर्दनाक हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। स्थानीय नागरिकों ने तेज रफ्तार वाहनों पर अंकुश लगाने की मांग की है।

 

Voice Of News 24