विजयगढ़ में अटूट आस्था: माता गंभीर देवी मंदिर में 18 माह से अनवरत गूँज रही रामचरितमानस की चौपाइयां

अलीगढ़

अलीगढ़ जनपद के ब्लॉक अकराबाद स्थित माता गंभीर देवी मंदिर इन दिनों समूचे क्षेत्र के लिए आध्यात्मिक ऊर्जा का मुख्य केंद्र बना हुआ है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

अलीगढ़ जनपद के ब्लॉक अकराबाद स्थित माता गंभीर देवी मंदिर इन दिनों समूचे क्षेत्र के लिए आध्यात्मिक ऊर्जा का मुख्य केंद्र बना हुआ है। विजयगढ़-अकराबाद मार्ग पर स्थित यह प्राचीन मंदिर सदियों से वैदिक सनातन धर्म की धरोहर और क्षेत्रीय जनता की अटूट आस्था का प्रतीक रहा है। यहाँ भक्ति की एक ऐसी धारा बह रही है, जिसने पूरे क्षेत्र को राममय कर दिया है।

18 महीने से जारी ‘अखंड रामायण’ का महायज्ञ

मंदिर की महिमा और जन-सहयोग का अनुपम उदाहरण यह है कि यहाँ पिछले लगभग 18 माह से अखंड रामायण का पाठ निरंतर चल रहा है। बिना रुके जारी इस भक्ति प्रवाह को लेकर क्षेत्रीय लोगों में भारी उत्साह और हर्ष व्याप्त है। श्रद्धालु न केवल दूर-दराज से अपनी मनोकामना पूर्ति की प्रार्थना लेकर यहाँ आ रहे हैं, बल्कि इस पाठ में सम्मिलित होकर आध्यात्मिक शांति का अनुभव कर रहे हैं।

अनिश्चितकाल तक जारी रहेगा भक्ति का प्रवाह

इस भव्य आयोजन की विशेष बात यह है कि रामायण पाठ के समापन की अभी कोई तिथि निश्चित नहीं की गई है; यह महायज्ञ निरंतर जारी है। इस आयोजन की सफलता में क्षेत्रीय जनता का भरपूर आर्थिक और शारीरिक सहयोग मिल रहा है, जो सामुदायिक एकता की मिसाल पेश कर रहा है।

महंत ने जताया आभार

मंदिर के महंत रणवीर सिंह ने इस आयोजन की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि माता रानी की कृपा और भक्तों के अटूट विश्वास से ही यह ऐतिहासिक कार्य संभव हो पाया है। उन्होंने इस पुनीत कार्य में सहयोग देने वाले समस्त क्षेत्रीय नागरिकों का हृदय से आभार प्रकट किया है।

 

Voice Of News 24