बलिया: मुख्यमंत्री ने किया आंगनबाड़ी केंद्रों का लोकार्पण, विकास भवन में हुआ सजीव प्रसारण

बलिया

बलिया उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रदेश स्तर पर नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र भवनों एवं बाल विकास परियोजना कार्यालयों के लोकार्पण व शिलान्यास कार्यक्रम का सजीव प्रसारण सोमवार को विकास भवन सभागार में देखा गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


बलिया उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रदेश स्तर पर नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र भवनों एवं बाल विकास परियोजना कार्यालयों के लोकार्पण व शिलान्यास कार्यक्रम का सजीव प्रसारण सोमवार को विकास भवन सभागार में देखा गया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न विकास खंडों के अधिकारी और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं।

डिजिटल सुविधाओं से लैस होंगे आंगनबाड़ी केंद्र

संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री ने बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग को आधुनिक बनाने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों को सुदृढ़ करने के लिए एलईडी टीवी, ईसीसीई ECCE किट, ग्रोथ मॉनिटरिंग डिवाइस और स्मार्टफोन जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। इन सुविधाओं का उद्देश्य बच्चों के पोषण और प्रारंभिक शिक्षा की बेहतर निगरानी करना है।

जनपद बलिया को मिली नई सौगात

इस कार्यक्रम के माध्यम से जनपद बलिया के विकास खंड सोहांव और चिलकहर में नवनिर्मित बाल विकास परियोजना कार्यालय एवं सह-गोदाम का भी विधिवत लोकार्पण किया गया। इससे क्षेत्रीय स्तर पर विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन और राशन भंडारण में काफी सुगमता आएगी।

इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति

कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी CDO ओजस्वी राज, जिला कार्यक्रम अधिकारी सहित रसड़ा, सियर, दुबहड़, बांसडीह, बैरिया, और नगरा जैसे तमाम क्षेत्रों के बाल विकास परियोजना अधिकारी (CDPO), मुख्य सेविकाएं और भाजपा मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे। प्रशासन ने विश्वास जताया कि इन नई सुविधाओं से ग्रामीण स्तर पर स्वास्थ्य और पोषण सेवाओं में क्रांतिकारी सुधार आएगा।

 

Voice Of News 24