ढखेरवा नहर में मिला बुजुर्ग का शव, शिनाख्त की कोशिश में जुटी पुलिस

खीरी

खीरी जनपद के पढ़ुआ थाना क्षेत्र के शारदा सहायक पोषक नहर में ढखेरवा पुल से करीब 100 मीटर आगे एक अज्ञात बुजुर्ग का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


खीरी जनपद के पढ़ुआ थाना क्षेत्र के शारदा सहायक पोषक नहर में ढखेरवा पुल से करीब 100 मीटर आगे एक अज्ञात बुजुर्ग का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही ढखेरवा पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान के संकेत

मृतक की उम्र लगभग 70 से 72 वर्ष आंकी जा रही है। उन्होंने सफेद धोती-कुर्ता पहना है। गले में काला धागा (लकड़ी के छल्ले युक्त) और हाथ में कलावा बंधा है। जेब से चश्मा और तंबाकू की डिब्बी बरामद हुई है।

2-3 दिन पुराना है शव

पुलिस के अनुसार, शव की स्थिति देखकर अंदेशा है कि यह करीब 2 से 3 दिन पुराना है। मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही होगा। फिलहाल पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में सूचना भेजकर शिनाख्त की अपील की है।

 

Voice Of News 24