सिद्धार्थनगर: भवानीगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अपहरण और अवैध धर्म परिवर्तन के 3 आरोपी गिरफ्तार

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे जीरो टॉलरेंस अभियान के तहत भवानीगंज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


सिद्धार्थनगर जनपद के अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे जीरो टॉलरेंस अभियान के तहत भवानीगंज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने अपहरण और विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन के मामले में वांछित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।

भानपुर मस्जिदिया में किराए पर रह रहे थे आरोप

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश और अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के कुशल पर्यवेक्षण में, क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज बृजेश कुमार वर्मा के निर्देशन में यह कार्रवाई सुनिश्चित की गई। थानाध्यक्ष बृजेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आज दिनांक 30 मार्च 2026 को मु0अ0सं0 141/2025 से संबंधित आरोपियों को गिरफ्तार किया। ये आरोपी मूल रूप से बनकटिया (थाना बांसी) के निवासी हैं, जो वर्तमान में भानपुर मस्जिदिया में किराए का मकान लेकर रह रहे थे।

इन धाराओं में दर्ज है मामला
अभियुक्तों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता BNS की धारा 137(2), 87, 142 और उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2021 की धारा 3/5(1) के तहत गंभीर मामला दर्ज है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
मो. अख्तर अली उर्फ कारी साहब पुत्र स्व. अकबर अली

मो. राशिद अली पुत्र मो. अख्तर अली

माजिदा तवस्सुम पत्नी अख्तर अली

सराहनीय भूमिका निभाने वाली पुलिस टीम

इस सफल गिरफ्तारी में थानाध्यक्ष बृजेश सिंह, उप-निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद, हेड कांस्टेबल हरेंद्र यादव, कांस्टेबल रोशन राय, रामबीर यादव और महिला कांस्टेबल किरन यादव ने मुख्य भूमिका निभाई। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.