लखीमपुर खीरी: 1 अप्रैल से बदला स्कूलों का समय, अब सुबह 8 बजे से लगेंगी कक्षाएं

लखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी जनपद के बढ़ती गर्मी और नए शिक्षा सत्र को देखते हुए जनपद के स्कूलों के समय में बड़ा बदलाव किया गया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

लखीमपुर खीरी जनपद के बढ़ती गर्मी और नए शिक्षा सत्र को देखते हुए जनपद के स्कूलों के समय में बड़ा बदलाव किया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) प्रवीण कुमार तिवारी ने आदेश जारी करते हुए सूचित किया है कि 1 अप्रैल 2026 से जिले के सभी स्कूल नए समय सारिणी के अनुसार संचालित होंगे।

नया समय और प्रभावी अवधि

बीएसए द्वारा 30 मार्च 2026 को जारी पत्र के अनुसार, अब कक्षाएं सुबह 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक संचालित की जाएंगी। यह नई व्यवस्था 1 अप्रैल 2026 से 30 सितंबर 2026 तक प्रभावी रहेगी। ज्ञात हो कि वर्तमान में (31 मार्च तक) विद्यालय सुबह 9:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक संचालित हो रहे थे।

इन विद्यालयों पर लागू होगा आदेश
उत्तर प्रदेश शासन और बेसिक शिक्षा परिषद प्रयागराज के निर्देशों के क्रम में जारी यह आदेश निम्नलिखित पर समान रूप से लागू होगा:

सभी परिषदीय (सरकारी) विद्यालय।

सहायता प्राप्त (एडेड) विद्यालय।

सभी मान्यता प्राप्त (प्राइवेट) विद्यालय (कक्षा 1 से 8 तक)।

कड़ाई से पालन के निर्देश

बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने स्पष्ट किया है कि सभी संबंधित विद्यालय प्रबंधन इन निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें। समय परिवर्तन का मुख्य उद्देश्य छात्रों को चिलचिलाती धूप और दोपहर की गर्मी से राहत दिलाना है। अभिभावकों से भी अपील की गई है कि वे नए समय के अनुसार बच्चों को स्कूल भेजने की तैयारी सुनिश्चित करें।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.