डिबाई: प्रेमानंद महाराज के जन्मोत्सव पर राजघाट में उमड़ा जनसैलाब, हजारों ने चखा भंडारे का स्वाद

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के डिबाई विधानसभा क्षेत्र के राजघाट में सोमवार को विख्यात संत परम पूज्य श्री प्रेमानंद जी महाराज का जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और भक्ति भाव के साथ मनाया गया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के डिबाई विधानसभा क्षेत्र के राजघाट में सोमवार को विख्यात संत परम पूज्य श्री प्रेमानंद जी महाराज का जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर राजघाट स्थित कल्याण सिंह चौक (राजघाट चौराहा) पर एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ कमाया।

कार्यक्रम की शुरुआत विद्वान पंडितों द्वारा विधि-विधान से किए गए मंत्रोच्चारण और पूजा-अर्चना के साथ हुई। भंडारे के वितरण से पूर्व सभी कार्यकर्ताओं ने महाराज श्री के चित्र के समक्ष केक काटकर अपनी श्रद्धा व्यक्त की। इसके पश्चात श्रद्धालुओं के बीच विशेष रूप से खोवे का प्रसाद वितरित किया गया।

भव्य भंडारे का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे डिबाई विधायक चंद्रपाल सिंह के भाई केसरी सिंह ने फीता काटकर किया। इस दौरान उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कल्याण सिंह (बाबूजी) की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि संतों के सानिध्य और उनके जन्मोत्सव पर ऐसे सेवा कार्य समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।

भंडारे को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में कपिल लोधी, बल्लू लोधी, शिवम लोधी, नीरज राठौर, गौड बाबू, डॉ. ए. के. विश्वास, उमेश लोधी, रूपकिशोर, विकास लोधी, छोटे लाल लोधी, बलराम, वीर लोधी सहित दर्जनों सेवादारों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सुबह से शाम तक चले इस भंडारे में आसपास के गांवों और नगर के प्रबुद्ध जनों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

 

Voice Of News 24

 

 

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.