लखनऊ पुलिस में बड़ा फेरबदल: रवीना त्यागी बनीं नई डीसीपी ट्रैफिक, अनिल यादव को क्राइम की कमान

लखनऊ

उत्तर प्रदेश की राजधानी की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए पुलिस कमिश्नरेट में रविवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश की राजधानी की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए पुलिस कमिश्नरेट में रविवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया। शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, कई वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है, जिसमें ट्रैफिक और क्राइम जैसे महत्वपूर्ण विभाग शामिल हैं।

Image

प्रशासनिक आदेश के तहत, अब तक डीसीपी ट्रैफिक के पद पर तैनात रहे कमलेश दीक्षित को उनके पद से हटा दिया गया है। उनके स्थान पर तेज-तर्रार आईपीएस अधिकारी रवीना त्यागी को लखनऊ की नई डीसीपी ट्रैफिक नियुक्त किया गया है। राजधानी में लगातार बढ़ती वाहनों की संख्या और प्रमुख चौराहों पर लगने वाले जाम की समस्या को देखते हुए रवीना त्यागी के कंधों पर यातायात प्रबंधन को आधुनिक और सुचारु बनाने की बड़ी जिम्मेदारी होगी।

इसी क्रम में, आईपीएस अधिकारी अनिल कुमार यादव को लखनऊ का नया डीसीपी क्राइम बनाया गया है। शहर में बढ़ रही आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने, शातिर अपराधियों की धरपकड़ और जांच प्रक्रियाओं में तेजी लाने के उद्देश्य से उन्हें यह महत्वपूर्ण प्रभार सौंपा गया है।

 


Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.