बुर्के में कांवड़ यात्रा: लिव-इन पार्टनर संग 100 किमी की पदयात्रा पर निकली उस्मा

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर फाल्गुन माह की कांवड़ यात्रा के दौरान शनिवार को अनूपशहर में एक अनोखा दृश्य दिखा, जहाँ 25 वर्षीय उस्मा बुर्का पहनकर कंधे पर कांवड़ लिए 100 किलोमीटर की पदयात्रा पर निकलीं। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर फाल्गुन माह की कांवड़ यात्रा के दौरान शनिवार को अनूपशहर में एक अनोखा दृश्य दिखा, जहाँ 25 वर्षीय उस्मा बुर्का पहनकर कंधे पर कांवड़ लिए 100 किलोमीटर की पदयात्रा पर निकलीं। उनके साथ उनके 40 वर्षीय लिव-इन पार्टनर लोकेंद्र मीणा भी शामिल थे। गौतमबुद्ध नगर के रबूपुरा की निवासी उस्मा ने बताया कि यह यात्रा उनकी व्यक्तिगत आस्था और श्रद्धा का प्रतीक है।

लोकेंद्र के अनुसार, वे पिछले चार वर्षों से साथ रह रहे हैं और साथ जीवन बिताने की मन्नत पूरी होने पर उन्होंने संयुक्त रूप से गंगाजल लाने का संकल्प लिया था। इस जत्थे में रबूपुरा के 15-20 अन्य श्रद्धालु भी शामिल हैं, जो “बम-बम भोले” के जयघोष के साथ शिवालय की ओर बढ़ रहे हैं। लोकेंद्र ने स्पष्ट किया कि उनकी पहली पत्नी और बच्चों के साथ कोई विवाद नहीं है और सभी सामंजस्य से रह रहे हैं। राहगीरों के आकर्षण का केंद्र बनी यह यात्रा समाज में बदलती सोच और व्यक्तिगत धार्मिक स्वतंत्रता की नई बहस छेड़ रही है।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.