बुलंदशहर: पहासू पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो शातिर अपराधी जिलाबदर

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए जिलाधिकारी के निर्देश पर पहासू पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए जिलाधिकारी के निर्देश पर पहासू पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। पुलिस ने क्षेत्र के दो शातिर अपराधियों, बिजेंद्र और ओमप्रकाश, को जिलाबदर घोषित कर जिले की सीमा से बाहर कर दिया है।

पहासू थाना पुलिस ने गांव-गांव में मुनादी (ढोल बजाकर) कराकर सार्वजनिक रूप से इसकी घोषणा की, ताकि जनता में कानून का इकबाल कायम रहे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कड़ी चेतावनी के साथ अगले 6 माह के लिए जिले की सीमा से बाहर छोड़ दिया है।

पुलिस प्रशासन के अनुसार, इन अपराधियों की आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए यह कार्रवाई की गई है। इस अवधि के दौरान यदि ये जिले की सीमा में पाए जाते हैं, तो उनके खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.