बागपत
बागपत जनपद के बड़ौत कोतवाली क्षेत्र में पुलिस और शातिर चोरों के बीच हुई मुठभेड़ में तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बागपत जनपद के बड़ौत कोतवाली क्षेत्र में पुलिस और शातिर चोरों के बीच हुई मुठभेड़ में तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस टीम संदिग्धों की तलाश में जुटी थी, तभी बदमाशों से आमना-सामना हो गया। खुद को बचाने के लिए बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों को दबोच लिया।
पुलिस ने पकड़े गए चोरों के पास से चोरी के 2 तार के बंडल, एक अवैध तमंचा, कारतूस और वारदात में इस्तेमाल की गई गाड़ी समेत अन्य सामान बरामद किया है।
बड़ौत पुलिस के अनुसार, यह गिरोह क्षेत्र में चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर दहशत फैला रहा था। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है।
आजमगढ़: पुलिस मुठभेड़ में दो गौ-तस्कर गिरफ्तार, एक घायलhttps://t.co/hAvtR9f0OH
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 8, 2026























