बहराइच
बहराइच जनपद के घाघरा नदी पर बना महत्वपूर्ण संजय सेतु पुल एक बार फिर क्षतिग्रस्त हो गया है। पुल में दरार आने की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया, क्योंकि यह पुल कई बार मरम्मत के बावजूद कमजोर साबित हुआ है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बहराइच जनपद के घाघरा नदी पर बना महत्वपूर्ण संजय सेतु पुल एक बार फिर क्षतिग्रस्त हो गया है। पुल में दरार आने की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया, क्योंकि यह पुल कई बार मरम्मत के बावजूद कमजोर साबित हुआ है। यह मामला थाना जरवल इलाके के अंतर्गत आता है।
पुल की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, अधिकारियों ने तत्काल मरम्मत का कार्य शुरू करवा दिया है। किसी भी संभावित खतरे से बचने के लिए, मौके पर पुलिस टीम को तैनात किया गया है।
पुलिस ने एहतियातन पुल पर यातायात नियंत्रित कर दिया है। वर्तमान में, वाहनों को सिर्फ एक साइड से ही आने-जाने की अनुमति दी जा रही है, जिससे यातायात धीमा हो गया है और जाम की स्थिति बन रही है।
प्रशासन का कहना है कि पुल की दरार को जल्द से जल्द ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है ताकि यातायात सामान्य हो सके। पुल का बार-बार क्षतिग्रस्त होना इसकी निर्माण गुणवत्ता और सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
Voice Of News 24: गुड माॅर्निंग डे स्पेशल – आज 11 दिसम्बर का दिन क्यों है खासhttps://t.co/0GLHGEWymb
— Voice of News 24 (@VOfnews24) December 11, 2025























