हाथरस
हाथरस जनपद के जिलाधिकारी अतुल वत्स ने आज जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंचकर चल रहे जीर्णोद्धार एवं नवीनीकरण कार्यों का औचक निरीक्षण किया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

हाथरस जनपद के जिलाधिकारी अतुल वत्स ने आज जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंचकर चल रहे जीर्णोद्धार एवं नवीनीकरण कार्यों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेडियम में निर्मित टॉयलेट ब्लॉक, विश्राम कक्ष, पवेलियन, बहुउद्देशीय हॉल और खेल कोर्ट के कार्यों की बारीकी से जांच की।
निरीक्षण के दौरान, डीएम ने टाइल लगाने और फर्श पर वुडन फ्लोरिंग जैसे कई अवशेष कार्यों को लंबित पाया। उन्होंने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि सभी काम उच्च गुणवत्तापूर्ण ढंग से और निर्धारित मानकों के अनुरूप ही पूरे किए जाएँ।
एक माह की समय सीमा देते हुए डीएम ने आदेश दिया कि बहुउद्देशीय हॉल सहित सभी अधूरे कार्य हर हाल में एक माह के भीतर पूर्ण कर लिए जाएँ। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को गुणवत्ता की जांच कर जांच प्रतिवेदन भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
यह निरीक्षण खिलाड़ियों के लिए बेहतर खेल अवस्थापनाएँ सुनिश्चित करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
Voice Of News 24: गुड माॅर्निंग डे स्पेशल – आज 11 दिसम्बर का दिन क्यों है खासhttps://t.co/0GLHGEWymb
— Voice of News 24 (@VOfnews24) December 11, 2025























