बलरामपुर कुआनों जंगल में सागौन तस्करी का बड़ा मामला; 4 आरोपी फरार, FIR दर्ज

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद के कुआनों रेंज अंतर्गत बालपुर बीट में सागौन की अवैध कटाई का एक बड़ा मामला सामने आया है। वन विभाग की टीम ने घेराबंदी की, पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर जनपद के कुआनों रेंज अंतर्गत बालपुर बीट में सागौन की अवैध कटाई का एक बड़ा मामला सामने आया है। वन विभाग की टीम ने घेराबंदी की, लेकिन चार आरोपी घने कोहरे और अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल से फरार होने में कामयाब रहे।

वन दरोगा श्रवण कुमार सिंह द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार, यह घटना 7 दिसंबर की रात करीब 11 बजे कक्ष संख्या छह में हुई। आरा मशीन चलने की आवाज सुनकर वनकर्मियों की टीम मौके पर पहुँची।

टॉर्च की रोशनी में, टीम ने गोंडा जनपद के शिव सरन चौहान, मनकापुर के विनय प्रताप सिंह उर्फ बीनू, और दो अज्ञात व्यक्तियों को सागौन के पेड़ काटते हुए देखा। वन विभाग ने तुरंत आरोपियों को पकड़ने के लिए घेराबंदी की, लेकिन चारों तस्कर चकमा देकर भाग निकले।

मौके से सागौन के तीन कटे हुए पेड़ बरामद किए गए, जिन्हें सुरक्षित रूप से कुआनों रेंज कार्यालय में जमा करा दिया गया है।

प्रभारी निरीक्षक गिरजेश तिवारी ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और फरार आरोपियों की तलाश के लिए अभियान तेज कर दिया गया है। वन विभाग और पुलिस इस संगठित तस्करी रैकेट की तह तक जाने की कोशिश कर रही है।

 

 

Voice Of News 24