सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद के गोल्हौरा थाना क्षेत्र के नारायणपुर पंचमोहिनी गांव में एक महिला की सूझबूझ और बहादुरी से एक बड़ा हादसा टल गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद के गोल्हौरा थाना क्षेत्र के नारायणपुर पंचमोहिनी गांव में एक महिला की सूझबूझ और बहादुरी से एक बड़ा हादसा टल गया। एडवोकेट सुनील दुबे के घर में एक खतरनाक सांप घुस गया था, जिसे घर की एक जांबाज महिला ने अपनी हिम्मत दिखाते हुए पकड़ लिया।
जानकारी के अनुसार बताते चले की जब एडवोकेट दुबे के घर में अचानक एक जहरीला सांप घुस गया। सांप को देखकर घर में मौजूद लोग घबरा गए, लेकिन एक महिला ने हिम्मत नहीं हारी। उसने बिना किसी मदद के, बड़ी सावधानी और जांघबाजी से सांप को काबू में कर लिया।
महिला की इस बहादुरी से समय रहते एक बड़ी दुर्घटना होने से बच गई। अगर सांप को समय पर नहीं पकड़ा जाता, तो कोई भी अनहोनी हो सकती थी। गांव में इस महिला की बहादुरी की खूब चर्चा हो रही है और हर कोई उसकी तारीफ कर रहा है।
सिद्धार्थनगर: मारपीट में घायल बुजुर्ग की मौत, परिजन धरने पर बैठे,पुलिस के आश्वासन के बाद किया अंतिम संस्कारhttps://t.co/Vs6VY7KrX4
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 3, 2025























