बिजनौर
बिजनौर जनपद में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां नायब तहसीलदार राजकुमार चौधरी (42) ने अपने सरकारी आवास में खुद को लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

बिजनौर जनपद में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां नायब तहसीलदार राजकुमार चौधरी (42) ने अपने सरकारी आवास में खुद को लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार को सरकारी काम से इलाहाबाद कोर्ट गए नायब तहसीलदार आज सुबह ही अपने आवास पर लौटे थे।
बंद कमरे में खुद को मारी गोली
पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा के अनुसार, नायब तहसीलदार के परिवार ने बताया कि सुबह करीब 8 बजे घर लौटने के बाद उन्होंने अपने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया था। लगभग 10:30 बजे गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन कमरे के पास पहुंचे। दरवाजा अंदर से बंद था और काफी कोशिश के बाद भी नहीं खुला, तो परिजनों ने उसे तोड़ दिया। अंदर राजकुमार चौधरी खून से लथपथ पड़े थे।
परिवार के लोग तुरंत उन्हें बीना प्रकाश अस्पताल ले गए, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही डीएम जसजीत कौर और एसपी अभिषेक झा मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।
सुसाइड नोट बरामद नहीं
एसपी ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है और जांच शुरू कर दी है। जिस लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारी गई थी, उसे कब्जे में ले लिया गया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, जिससे आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।
सिद्धार्थनगर: मारपीट में घायल बुजुर्ग की मौत, परिजन धरने पर बैठे,पुलिस के आश्वासन के बाद किया अंतिम संस्कारhttps://t.co/Vs6VY7KrX4
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 3, 2025























