महराजगंज
जनपद महराजगंज के घुघली थाना क्षेत्र के अंतर्गत बैकुंठी नदी के पास काली मंदिर के निकट बुधवार को एक नवजात शिशु झाड़ियों में मिला।।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

जनपद महराजगंज के घुघली थाना क्षेत्र के अंतर्गत बैकुंठी नदी के पास काली मंदिर के निकट बुधवार को एक नवजात शिशु झाड़ियों में मिला। जिसे ही रेलवे ढाला वार्ड नंबर 11 के सब्जी विक्रेता हरिश्चंद्र ने शिशु को देखा, तुरंत अपने घर ले गए।
हरिश्चंद्र ने बच्चे को पानी पिलाया और गर्म कपड़े में लपेटा। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद घुघली नगर चौकी इंचार्ज अशोक गिरी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच कर नवजात को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घुघली में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर शिशु की स्थिति सामान्य बताई।
स्वास्थ्य की पुष्टि के बाद उसे चाइल्ड लाइन को सौंपा जाएगा। स्थानीय लोगों ने नवजात को झाड़ियों में छोड़ने की घटना पर आक्रोश जताया। कुछ लोगों का मानना है कि सामाजिक दबाव या पारिवारिक परिस्थितियों के कारण यह कदम उठाया गया होगा।
हरिश्चंद्र की इस मानवीय कार्य के लिए चारों ओर सराहना हो रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं कि शिशु को झाड़ियों में किसने और क्यों छोड़ा।
सिद्धार्थनगर: मारपीट में घायल बुजुर्ग की मौत, परिजन धरने पर बैठे,पुलिस के आश्वासन के बाद किया अंतिम संस्कारhttps://t.co/Vs6VY7KrX4
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 3, 2025























