मिठौरा: प्रदेश सरकार के आठ वर्षों की उपलब्धियों पर भव्य कार्यक्रम आयोजित

महराजगंज

महराजगंज के विकास खण्ड मिठौरा में प्रदेश सरकार के आठ वर्षों के कार्यकाल को पूरा होने के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज के विकास खण्ड मिठौरा में प्रदेश सरकार के आठ वर्षों के कार्यकाल को पूरा होने के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सेवा, सुरक्षा और सुशासन सहित सरकार की महत्वपूर्ण उपलब्धियों को गिनाया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल थे, और कार्यक्रम का संचालन बड़े बाबू उग्रसेन सिंह ने किया।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा सरकार ने केंद्र और प्रदेश में महत्वपूर्ण योजनाओं के तहत समाज के हर वर्ग के लिए काम किया है। उन्होंने सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, बिजली, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला गैस कनेक्शन, पीएम किसान सम्मान निधि, और एनआरएलएम जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं का जिक्र किया, जिनका लाभ आज हर जरूरतमंद तक पहुंच रहा है।

बीडीओ मिठौरा राहुल सागर ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान सरकार की लाभकारी योजनाओं का सही तरीके से कार्यान्वयन किया जा रहा है और इसका प्रभाव गांवों में साफ देखा जा सकता है, जहां खुशहाली और समृद्धि का माहौल बन रहा है।

इस अवसर पर ओमप्रकाश पटेल, खण्ड शिक्षा अधिकारी मिठौरा आनन्द कुमार मिश्रा, एडीओ पंचायत मिठौरा विनय कुमार पाण्डेय, एपीओ मनरेगा अंकित श्रीवास्तव, अभय कुमार दूबे, अखिलेश कुंवर द्विवेदी, सन्तोष कुमार गुप्ता, विशाल वर्मा, रामकिशुन गुप्ता, बाल मुकुंद पाण्डेय, राजन गुप्ता, सुपरवाइजर माधुरी देवी, अनीता बड़वाल, बलराम पाण्डेय, विनोद चौरसिया, अवधेश कुशवाहा, पंकज कुमार, संजय कुमार गुप्त, दिनेश चन्द मिश्रा, गिरजेश पाठक, भीमल गुप्ता, और अनिल कुमार मद्धेशिया समेत अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.