बलरामपुर: व्यापारियों के समस्याओं का समाधान, एसपी कार्यालय में हुई गोष्ठी

बलरामपुर

बलरामपुर में गुरुवार को एसपी कार्यालय सभागार में व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर में गुरुवार को एसपी कार्यालय सभागार में व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी में व्यापारियों ने अपनी समस्याओं को पुलिस अधिकारियों के सामने रखा, और पुलिस टीम ने उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया।

एएसपी नमिता श्रीवास्तव ने व्यापारियों से अपील की कि वे अपने-अपने दुकानों और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे जरूर लगवाएं। उन्होंने यह भी कहा कि कम से कम दो कैमरे सार्वजनिक रास्तों और सड़क पर निगरानी के लिए लगवाने चाहिए, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हो सके।

इस दौरान व्यापारी  के प्रमुख सदस्य रमेश पहवा, संजय शर्मा, अनिकेत गया, सुनील गुप्ता, संदीप गुप्ता, आरिफ हुसैन, प्रशांत गुप्ता और कई अन्य लोग भी उपस्थित थे। यह पहल व्यापारियों और पुलिस के बीच सहयोग को बढ़ावा देने और व्यापारिक स्थलों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.