गुड माॅर्निंग डे स्पेशल – आज 8 मार्च का दिन क्यों है खास

आईए जाने कि आज 8 मार्च का दिन क्यों है खास? इस दिन क्या कुछ घटित हुई घटनाएं एवं क्या कुछ हुआ था,नया? पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

8 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • 1911 – अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस प्रथम बार मनाया गया था।

 

  • 2018 – भारत के उच्चतम न्यायालय ने सशर्त इच्छा-मृत्यु की अनुमति दी।

 

  • 2008 – मुंबई शेयर बाज़ार ने सूचीबद्धता से संबंधित प्रावधानों को पूरा नहीं करने के कारण दस कंपनियों के शेयरों में कारोबार निलंबित कर दिया।

 

  • 2008 – फ़िल्म फ़ेयर ऑफ़ फ़ुटपाथ ने काहिरा इंटरनेशनल फ़ेस्टीवल फ़ॉर चिल्ड्रेन में भारत का प्रतिनिधित्व किया।

 

8 मार्च को जन्मे व्यक्ति

 

  • 1864 – हरि नारायण आपटे – प्रसिद्ध मराठी भाषी उपन्यासकार, नाटककार तथा कवि।

 

  • 1889 – गोपी चन्द भार्गव – ‘गाँधी स्मारक निधि’ के प्रथम अध्यक्ष, गाँधीवादी नेता, स्वतंत्रता सेनानी और पंजाब के प्रथम मुख्यमंत्री।

 

  • विश्वनाथ दास – भारतीय राजनीतिज्ञ थे। ये ब्रिटिश भारत के उड़ीसा प्रान्त के मुख्यमंत्री रहे।

 

  • 1897 – दामेर्ला रामाराव, भारतीय कलाकार।

 

  • 1945 – नृपेंद्र मिश्रा – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधान सचिव रहे हैं।

 

  • 1989 – हरमनप्रीत कौर – भारतीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी।

 

8 मार्च को हुए निधन

 

  • 1535 – रानी कर्णावती, मेवाड़ की रानी थी।

 

  • 1957 – बाल गंगाधर खेर – भारत के प्रसिद्ध राष्ट्रीय नेता।

 

  • 1979 – आर. के. खाडिलकर – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ थे।

 

  • 2015 – विनोद मेहता – आउटलुक के संस्थापक एवं प्रसिद्ध पत्रकार।

 

  • 2021 – अंशुमान सिंह – राजस्थान और गुजरात के पूर्व राज्यपाल एवं पूर्व न्यायमूर्ति थे।

 

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

रूस में 1917 की क्रांति के दौरान महिलाओं ने बड़ी संख्या में प्रदर्शन किया। उन्होंने युद्ध के खिलाफ आवाज उठाई और बेहतर अधिकारों की मांग की। महिलाओं के इस आंदोलन ने वहां की सरकार को झुकने पर मजबूर कर दिया, और उन्हें वोटिंग का अधिकार मिला। यह प्रदर्शन 8 मार्च को हुआ था, इसलिए इस तारीख को महिला दिवस के रूप में चुना गया।

 

 

Voice Of News 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *