गुड़ माॅर्निंग डे़ स्पेशल – आज 09 अक्टूबर का दिन क्यों है खास

Voice Of News 24 

09 Oct 2024 09:13 PM

आईए जाने कि आज 09 अक्टूबर का दिन क्यों है खास? इस दिन क्या कुछ घटित हुई घटनाएं एवं क्या कुछ हुआ था,नया? पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

 

9 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

 

  • 1876 – पहली बार टेलीफ़ोन पर आउट वायर के जरिए दो तरफा बातचीत हुई थी। इसके बाद 1947 में चलती हुई कार और प्लेन में बैठे दो लोगों ने बातचीत की थी। 1959 में ऑटोरिक्सा और प्लेन में चलते हुए लोगों ने बात की।

 

  • 1962 – अफ्रीकी देश युगांडा गणतंत्र बना।

 

  • 1998 – पाकिस्तान की नेशनल असेंबली ने इस्लामी शरीयत क़ानून को देश के सर्वाच्च क़ानून के रूप में अनुमोदित किया।

 

  • 2002 – वर्ष 2002 का भौतिकी का नोबेल पुरस्कार अमेरिका के रैमण्ड डेविस और जापान के कोषिबा को संयुक्त रूप से देने की घोषणा की गई।

 

  • 2006 – गूगल ने यू-ट्यूब के अधिग्रहण की घोषणा की।

 

9 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति

 

  • 1873 – विलियम एस मारिस – भारत सरकार के गृह विभाग के कार्यवाहक सचिव।

 

  • 1877 – गोपबंधु दास – प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, पत्रकार, कवि, साहित्यकार तथा उड़ीसा के प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता।

 

9 अक्टूबर को हुए निधन

 

  • 1988 – सैफ़ुद्दीन किचलू- पंजाब के स्वतंत्रता सेनानी।

 

  • 2006 – कांशीराम, भारतीय राजनेता ।

 

  • 2015 – रवीन्द्र जैन – भारतीय हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध संगीतकार तथा गायक।

 

विश्व डाक दिवस

विश्व डाक दिवस 9 अक्टूबर को मनाया जाता है। 9 अक्टूबर 1874 को ’’यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन’’ के गठन हेतु बर्न, स्विटजरलैण्ड में 22 देशों ने एक संधि पर हस्ताक्षर किया था इसीकारण विश्व डाक दिवस मनाने के लिए यह दिन चुना गया।

 

VOice Of News 24