GK Questions : मोबाइल फोन का अविष्कार किसने किया? सोचने की शक्ति को बढ़ा देने वाले महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

Voice Of News 24 

10 Sep 2024 00:51 AM

शिक्षार्थियों के प्रतियोगी परीक्षा हेतु सामान्य ज्ञान के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर। सामान्य ज्ञान का कोई भी परीक्षा हो यहां से प्रश्न बनना तय। पढ़िए वाॉयस ऑफ न्यूज 24 लाइब्रेरी के महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर।

प्रश्न 1: मोबाइल फोन का अविष्कार किसने किया था?

उत्तर : मार्टिन कूपर

मोबाइल का आविष्कार 3 अप्रैल 1973 को मार्टिन कूपर ने किया था,जिसका वज़न दो किलोग्राम था। मार्टिन उस समय मोटोरोला कंपनी के एक शोधकर्ता और कार्यकारी थे। बता दें की मार्टिन ने इस मोबाइल फोन से पहला कॉल अपने प्रतिद्वंदी बैल लेबोरेटरी के इंजीनियर Dr. Joel S. Engel को लगाया था।

प्रश्न 2 : यूएसबी के निर्माता कौन थे?

उत्तर : अजय भट्ट

USB का आविष्कार अजय भट्ट ने 1995 में किया था, जो उस समय इंटेल के कर्मचारी थे। उन्होंने USB मानक विकसित करने के लिए सात कंपनियों, कॉम्पैक, डीईसी, आईबीएम, इंटेल, नॉर्टेल, माइक्रोसॉफ्ट और एनईसी की एक टीम का नेतृत्व किया। तब से, USB डिफ़ॉल्ट कनेक्टर बन गया है, आज दुनिया भर में अरबों USB पोर्ट उपयोग में हैं।

प्रश्न 3 :वन्दे मातरम् गीत के लेखक कौन थे?

उत्तर: बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय

भारत के राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ के लेखक बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय हैं. उन्होंने इसे संस्कृत और बांग्ला मिश्रित भाषा में लिखा था. बंकिम चंद्र ने इसे 7 नवंबर, 1875 को लिखा था. यह गीत उनके उपन्यास ‘आनंद मठ’ में प्रकाशित हुआ था.

प्रश्न 4 : कौनसा भारतीय स्वतंत्र भारत का पहला गवर्नर जनरल था?

उत्तर: राजगोपालाचारी

राजगोपालाचारी स्वतंत्र भारत के पहले भारतीय गवर्नर जनरल थे. वे जून 1948 से 26 जनवरी 1950 तक इस पद पर रहे. राजगोपालाचारी को राजाजी के नाम से भी जाना जाता था. वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सदस्य थे और महात्मा गांधी के समर्थक थे. वे मद्रास प्रेसीडेंसी के प्रमुख, पश्चिम बंगाल के राज्यपाल, भारतीय संघ के गृह मामलों के मंत्री, और मद्रास राज्य के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं

प्रश्न 5 : यदि राष्ट्रपति का पद खाली है, तो उसे कितनी अवधि के अन्दर भरना आवश्यक है?

उत्तर: 6 महीने

राष्ट्रपति का पद 6 महीने (6 महीने से अधिक नहीं) तक रिक्त रह सकता है। भारत के उपराष्ट्रपति तब तक राष्ट्रपति के कर्तव्यों का पालन करने के लिए कार्य करते हैं जब तक कि एक नया राष्ट्रपति अपने कार्यालय में प्रवेश नहीं करता है क्योंकि पद खाली नहीं रह सकती है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.