भारत ने ब्रिटेन को पेनल्टी शूटआउट में हराया 4-2 से पेनल्टी शूटआउट में हराया

Voice Of News 24 

04 Aug 2024 17:09 PM

भारतीय हॉकी टीम पेरिस ओलिंपिक के सेमीफाइनल में पहुंच गई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

भारतीय हॉकी टीम पेरिस ओलिंपिक के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। भारत ने ब्रिटेन को क्वार्टर फाइनल में 4-2 से पेनल्टी शूटआउट में हराया। पूर्ण समय के खेल में दोनों टीमों का स्कोर 1-1 था।भारतीय हॉकी टीम ने इतिहास रचते हुए पेनल्टी शूटआउट में ब्रिटेन को हराकर लगातार दूसरी बार ओलंपिक के सेमीफाइनल में जगह बनाई। चार क्वार्टर खत्म होने पर दोनों टीमों का स्कोर 1-1 था। लंबे समय तक दोनों टीमों ने बढ़त लेने की कोशिश की, लेकिन नहीं कर सकीं। भारत ने फिर पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से ब्रिटेन को हराया।

शूटआउट में जीता भारत, सभी प्रयास में गोल दागे

भारत की ओर से शूटआउट में हरमनप्रीत सिंह, सुखजीत सिंह, ललित उपाध्याय और राजकुमार पाल ने सफल गोल किए। जबकि इंग्लैंड की ओर से जेम्स एल्वेरी ने पहले और जैक वैलिस ने दूसरे प्रयास में गोल दागे। उसके बाद कोनोर विलियम्सन तीसरे और फिलिप रॉपर चौथे प्रयास में गोल नहीं कर सके। यहां भारत के अनुभवी गोलकीपर ने शानदार बचाव किया।

 

Maharajganj News 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.