रवींद्र जडेजा के दिन ढलता नजरआ रहा ! T20I से संन्यास के बाद वनडे टीम से हुए बाहर

Voice Of News 24 

19 Jul 2024 13:56 Pm

श्रीलंका के खिलाफ भारत की टीम घोषित होने के साथ ही एक दिग्गज खिलाड़ी के करियर पर सवाल खड़े हो गए हैं. ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने वर्ल्ड कप जीतने के बाद टी20I फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था, जबकि श्रीलंका के खिलाफ घोषित वनडे टीम में उन्हें जगह नहीं दी गई है.

रवींद्र जडेजा अकेला बड़ा नाम नहीं है, जो भारत की वनडे टीम से गायब है. और भी नाम हैं, लेकिन उनके बाहर रहने की वजह बताई गई है. जसप्रीत बुमराह को रेस्ट दिया गया है. हार्दिक पंड्या ने रेस्ट मांगा है. मोहम्मद शमी चोटिल हैं. एक्टिव खिलाड़ियों में अब दो बड़े नाम ही ऐसे बचते हैं, जिनके चयन ना होने पर सवाल हैं.

 

पहला रवींद्र जडेजा और दूसरा रविचंद्रन अश्विन.जडेजा के रेस्ट मांगने या दिए जाने की भी कोई खबर नहीं है.29 जून को जिन तीन खिलाड़ियों ने टी20 फॉर्मेट को अलविदा कहा था, उनमें से 2 को वनडे टीम में शामिल किया गया है. ये दोनों खिलाड़ी (विराट कोहली और रोहित शर्मा) ऑलराउंडर जडेजा से उम्र में भी ज्यादा हैं.

Maharajgnaj News 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.