सिद्धार्थनगर: एएसपी ने थाना पथरा बाजार का किया वार्षिक निरीक्षण,दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Voice of news 24

15Mar2023 22:18PM

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर: अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना पथरा बाजार का वार्षिक निरीक्षण किया गया । वार्षिक निरीक्षण के क्रम में थाने, मेस व बैरकों की साफ सफाई तथा महिला हेल्प डेस्क व थाने के अभिलेखों की स्थिति को देखा गया। थाने के आरक्षियों से शस्त्रों आदि के संबंध में जानकारी ली गई तथा उन्हें शस्त्रों के रख-रखाव व चलाने आदि के बारे में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए । साथ ही थाने के विवेचकगण से लंबित विवेचनाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त कर समयबद्ध निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। निरीक्षण के दौरान थाने के सक्रिय अपराधियों के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की गई तथा ऑपरेशन शिकंजा व आपरेशन क्लीन के तहत थाने द्वारा की गई कार्रवाई की भी समीक्षा की गई।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.