सिद्धार्थनगर: गुम हुए बालक को पुलिस ने आधे घंटे में किया बरामद

Voice of news 24

15Mar2023 21:37Pm

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर:आबिदा पत्नी अजहरुद्दीन निवासी झकहिया थाना कठेला समयमाता जनपद सिद्धार्थ नगर द्वारा सूचना दिया गया कि उनका 05 वर्षीय पुत्र जो इटवा बजार में अपनी मां के साथ बाजार आया था, कि इटवा बाजार से अचानक गुम हो गया, जिसकी सूचना थाना स्थानीय पर प्राप्त हुई, उक्त सुचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना स्थानीय से उ0नि0 राजेश कुमार पांडे कांस्टेबल राकेश मौर्य कांस्टेबल राधेश्याम के नेतृत्व में टीम गठित कर तत्काल मौके पर रवाना किया गया । उक्त टीम के द्वारा अथक प्रयास से आसपास के क्षेत्रों में खोजा गया । बालक को कस्बे के पास तहसील रोड पर लावारिस अवस्था में भटकते हुए पाया गया । बरामदगी कर परिजनों को बुलाकर उनको सुपुर्द किया गया । परिजनों द्वारा पुलिस की भूरी भूरी प्रशंसा की गई तथा धन्यवाद ज्ञापित किया गया ।

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.