कानपुर

कानपुर पटाखों से झुलसने वाले गंभीर मरीजों के उपचार में गणेश शंकर विद्यार्थी स्मारक मेडिकल कॉलेज से संबद्ध लाला लाजपत राय (हैलट) अस्पताल के चिकित्सकों द्वारा आधुनिक चिकित्सा तकनीक का सफल प्रयोग किया गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

कानपुर पटाखों से झुलसने वाले गंभीर मरीजों के उपचार में गणेश शंकर विद्यार्थी स्मारक मेडिकल कॉलेज से संबद्ध लाला लाजपत राय (हैलट) अस्पताल के चिकित्सकों द्वारा आधुनिक चिकित्सा तकनीक का सफल प्रयोग किया गया है। यहां आग और पटाखों से झुलसे चार मरीजों का डर्माग्राफ्ट यानी आर्टिफिशियल स्किन (कृत्रिम त्वचा) के माध्यम से प्रभावी उपचार किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, अस्पताल में भर्ती इन मरीजों की त्वचा पटाखों की चपेट में आने से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिन्हें ठीक करने के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने आर्टिफिशियल स्किन प्रत्यारोपण तकनीक का सहारा लिया। इसके अतिरिक्त, पैंट की जेब में पटाखे रखकर चलने के दौरान हुए विस्फोट से एक मरीज की जांघों में अत्यंत गहरे घाव हो गए थे, जिसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों द्वारा उसकी सफल स्किन ग्राफ्टिंग की गई।
चिकित्सकों के अनुसार, डर्माग्राफ्ट तकनीक के उपयोग से गंभीर रूप से झुलसे मरीजों के घाव तेजी से भरने में मदद मिलती है और संक्रमण का खतरा भी काफी कम हो जाता है। आधुनिक पद्धति से हुए इस इलाज के बाद सभी मरीजों की स्थिति में तेजी से सुधार देखा जा रहा है।
ठूठीबारी पुलिस ने 26 मुकदमों से जुड़ी 999 लीटर शराब का कराया विनष्टीकरण
https://t.co/t89AOv56CO
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 25, 2026


















