सीतापुर

सीतापुर जनपद के लहरपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सीतापुर मार्ग पर बुधवार देर शाम हुए एक भीषण सड़क हादसे में साइकिल सवार मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सीतापुर जनपद के लहरपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सीतापुर मार्ग पर बुधवार देर शाम हुए एक भीषण सड़क हादसे में साइकिल सवार मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना ग्राम राजापुर स्थित गैस गोदाम के सामने उस समय हुई, जब युवक अपना काम समाप्त कर साइकिल से घर वापस लौट रहा था।
मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार देर शाम मजदूर अपनी साइकिल से घर जा रहा था। जैसे ही वह सीतापुर मार्ग पर ग्राम राजापुर के समीप गैस गोदाम के सामने पहुंचा, तभी एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसकी साइकिल को जोरदार टक्कर मार दी और उसे कुचलते हुए निकल गया। हादसा इतना भीषण था कि मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई।
दुर्घटना को अंजाम देने के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही लहरपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस फरार अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश में जुटी हुई है।
ठूठीबारी पुलिस ने 26 मुकदमों से जुड़ी 999 लीटर शराब का कराया विनष्टीकरण
https://t.co/t89AOv56CO
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 25, 2026


















