जौनपुर

जौनपुर देव दीपावली के पावन अवसर पर नगर के बलिया, घासमंडी स्थित श्री राम जानकी शीतला धाम मंदिर में भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं और बच्चों द्वारा 11 हजार दीप प्रज्वलित कर संपूर्ण मंदिर परिसर को रोशनी से जगमगा दिया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर देव दीपावली के पावन अवसर पर नगर के बलिया, घासमंडी स्थित श्री राम जानकी शीतला धाम मंदिर में भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं और बच्चों द्वारा 11 हजार दीप प्रज्वलित कर संपूर्ण मंदिर परिसर को रोशनी से जगमगा दिया गया। दीपों की अलौकिक छटा और भक्ति गीतों की गूंज से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।
मिली जानकारी के अनुसार, यह धार्मिक कार्यक्रम महंत धीरज दास जी महाराज के सानिध्य में विधि-विधानपूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर ‘ब्राइट कैरियर क्लास’ के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाते हुए मंदिर परिसर एवं घाट की आकर्षक सजावट की और दीप प्रज्वलित किए।
आयोजन को सफल बनाने में भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष धीरज पाटिल, अमित राय, बालक दास, सचिन वर्मा एडवोकेट, भजन मंडली के मनोज सोनी, मंडल उपाध्यक्ष अरुण चौहान, संदीप साहू, सिकंदर साहू, सर्वेश मिश्रा, रूबी जायसवाल तथा अंजू जायसवाल सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों व श्रद्धालुओं का सक्रिय सहयोग रहा। कार्यक्रम में प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह की भी गरिमामयी सहभागिता रही।
समारोह के समापन पर आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं, सहयोगियों एवं बच्चों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सामूहिक सहयोग और श्रद्धा के कारण देव दीपावली का यह आयोजन अत्यंत भव्य और यादगार बन गया।
ठूठीबारी पुलिस ने 26 मुकदमों से जुड़ी 999 लीटर शराब का कराया विनष्टीकरण
https://t.co/t89AOv56CO
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 25, 2026


















