जौनपुर

जौनपुर नगर के दादर पुल पर बुधवार सुबह हुए एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार 21 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि बाइक पर पीछे बैठा उसका साथी दूर जा गिरने से बाल-बाल बच गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर नगर के दादर पुल पर बुधवार सुबह हुए एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार 21 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि बाइक पर पीछे बैठा उसका साथी दूर जा गिरने से बाल-बाल बच गया। दुर्घटना के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान अतुल कुमार (21) पुत्र सत्यदेव, निवासी ग्राम मीर अहमदपुर शहजादा, थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़ के रूप में हुई है। बताया जाता है कि अतुल शाहगंज नगर स्थित एक निजी अस्पताल में कार्यरत था। बुधवार सुबह वह अपने गांव के ही साथी आकाश पुत्र रत्नेश के साथ बाइक से जा रहा था।
इसी दौरान दादर पुल पर एक वाहन से आगे निकलने (पास लेने) के प्रयास में उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और अतुल सामने से आ रहे एक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। गंभीर चोटें आने के कारण अतुल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा आकाश छिटककर बाइक से दूर जा गिरा, जिससे उसकी जान बच गई।
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की असमय मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस दुर्घटना को अंजाम देकर फरार हुए अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश में जुटी हुई है।
ठूठीबारी पुलिस ने 26 मुकदमों से जुड़ी 999 लीटर शराब का कराया विनष्टीकरण
https://t.co/t89AOv56CO
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 25, 2026


















