महराजगंज

महराजगंज जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र अंतर्गत डोमा गांव में सोमवार दोपहर करीब 3:00 बजे एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र अंतर्गत डोमा गांव में सोमवार दोपहर करीब 3:00 बजे एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। सरकारी राशन लेने घर से निकली एक 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला को तेज रफ्तार अज्ञात बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी दुखद मौत हो गई। घटना के बाद से मृतका के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने किया मृत घोषित
मिली जानकारी के अनुसार, डोमा गांव निवासी स्वर्गीय हरि प्रसाद की 60 वर्षीय पत्नी पाना देवी सोमवार दोपहर राशन लेने के लिए पैदल जा रही थीं। जैसे ही वह गांव की नहर के पास पहुंचीं, एक अज्ञात बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पाना देवी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। मौके पर जुटे स्थानीय लोगों और परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें निचलौल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुंचाया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
छोटे बेटे के साथ रहती थीं बुजुर्ग महिला
ग्रामीणों के मुताबिक, पाना देवी के पति हरि प्रसाद का कुछ वर्ष पहले ही निधन हो चुका था। उनके चार बेटे और दो बेटियां हैं, जिनका विवाह हो चुका है। वह वर्तमान में अपने सबसे छोटे बेटे गोविंद के साथ रह रही थीं। रोजमर्रा की तरह राशन लेने निकलीं पाना देवी की अचानक हुई इस मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
अज्ञात बाइक चालक की तलाश में जुटी पुलिस
हादसे की सूचना मिलते ही निचलौल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर हादसे को अंजाम देने वाले अज्ञात बाइक सवार की पहचान और तलाश में जुटी हुई है।
यूपी में तबादला एक्सप्रेस! योगी सरकार ने बदले कई अफसर, 55 PCS अधिकारियों का ट्रांसफर | https://t.co/3GG3PXqbXc
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 16, 2026


















