Chhath Puja 2026: उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने किया छठ महापर्व का समापन, निचलौल के घाटों पर भोर से ही उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

निचलौल

महराजगंज जनपद के लोक आस्था और सूर्योपासना के चार दिवसीय महापर्व छठ पूजा के अंतिम दिन सोमवार को निचलौल नगर में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत माहौल देखने को मिला।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


महराजगंज जनपद के लोक आस्था और सूर्योपासना के चार दिवसीय महापर्व छठ पूजा के अंतिम दिन सोमवार को निचलौल नगर में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत माहौल देखने को मिला। भोर में करीब दो बजे से ही नगर के विभिन्न वार्डों में स्थित छठ घाटों पर व्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटने लगी थी।

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ संपन्न हुआ महापर्व

व्रती महिलाओं ने जल में खड़े होकर भगवान भास्कर के उदय होने की प्रतीक्षा की और सूर्य की पहली किरण दिखाई देते ही विधि-विधान से उन्हें अर्घ्य अर्पित किया। व्रतियों ने छठी मइया से परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की दीर्घायु और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। इसी के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व का विधिवत समापन हुआ। इस दौरान नगर के सभी प्रमुख घाटों पर श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।

नगर पंचायत और प्रशासन की रही विशेष मुस्तैदी

महापर्व को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए नगर पंचायत और स्थानीय प्रशासन की ओर से साफ-सफाई, प्रकाश और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया था।

इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष शिवनाथ मद्धेशिया, अध्यक्ष प्रतिनिधि सुनील जायसवाल, पूर्व भाजपा प्रत्याशी अनिल वर्मा, कमलेश सिंह, भोला वर्मा, शंभूलाल वर्मा सहित तमाम प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। घाटों पर किए गए बेहतर इंतजामों और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्थानीय नागरिकों और श्रद्धालुओं ने नगर पंचायत प्रशासन की सराहना की।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

The specified slider does not exist.